सुजड़ू 66 केवी बिजलीघर में हर्षोल्लास से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा जयंती
मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मुख्य बिजलीघर सुजड़ू 66 केवी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जयंती का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर देश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही, क्षेत्र में सुचारू विद्युत आपूर्ति बनाए रखने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अभियंता विनोद गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मशीनों, औजारों और विद्युत उपकरणों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बिजलीघर परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। विद्युत विभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा में भाग लिया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से विद्युत विभाग के कार्यों में सुचारू संचालन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि और निर्बाध विद्युत आपूर्ति की कामना की गई।
ये अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता एस.के. अग्रवाल, किसान चिंतक कमल मित्तल, अधिशासी अभियंता सागर मल बांगुरा, अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता सुनील गुप्ता, अधिशासी अभियंता राज नारायण, उपखंड अधिकारी विनीत सैनी, उपखंड अधिकारी प्रियांशु त्यागी, उपखंड अधिकारी सतेन्द्र कुमार, उपखंड अधिकारी राघवेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी राकेश प्रजापति, अवर अभियंता ज्ञानी प्रसाद और अवर अभियंता विजय कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#Muzaffarnagar #VishwakarmaJayanti #UPNews #ElectricityDepartment #RajsattaPost

