सलमान त्यागी को नई जिम्मेदारी, सपा लोहिया वाहिनी के सम्मान समारोह में दिखी कार्यकर्ताओं की ताकत
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी के सम्मान में रविवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर स्वागत एवं आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सलमान त्यागी का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच खासा उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं ने सलमान त्यागी की नियुक्ति को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी।
सलमान त्यागी ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को पार्टी से जोड़ने और समाजवादी विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने की, जबकि संचालन मास्टर अल्ताफ ने किया। जिया चौधरी ने सलमान त्यागी को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से संगठन में नई सक्रियता आएगी। उन्होंने कहा कि सलमान त्यागी की मेहनत और सक्रियता का लाभ पार्टी संगठन को मिलेगा।
पूर्व सांसद कादिर राणा ने सलमान त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सलमान त्यागी संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट तथा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने भी सलमान त्यागी को बधाई दी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।
समारोह में सपा नेता गौरव जैन, साजिद हसन, शमशेर मलिक, राशिद मलिक, विकिल गोल्डी, डॉ. इसरार अल्वी, नूर हसन सलमानी, मौलाना मोहम्मद नजर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं त्यागी समाज से उस्मान त्यागी, मरगूब त्यागी, साजिद त्यागी प्रधान, फरमान त्यागी, शहजाद त्यागी, आसिफ त्यागी, अनस त्यागी, अमान त्यागी, मुनीर त्यागी, रिहान, उजेफा जाट, हाजी कासिम और हाजी इमरान सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
समारोह के दौरान सलमान त्यागी के समर्थकों में उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम का समापन पार्टी की गतिविधियों को गांव और बूथ स्तर तक विस्तार देने के संकल्प के साथ हुआ।
#RajsattaPost #AnujTyagiPost #Muzaffarnagar #SamajwadiParty

