लखनऊ।

यूपी में 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले।

विनीत जायसवाल (आरआर-2014) को गोण्डा से हटाकर सुल्तानपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

चारू निगम (आरआर-2014) सुल्तानपुर से लखनऊ स्थित यूपी-112 मुख्यालय भेजी गई हैं।

अविनाश पाण्डेय (आरआर-2015) मेरठ से हटाकर पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ से सम्बद्ध किए गए हैं।

बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति (आरआर-2015) झांसी से मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

अभिषेक (आरआर-2015) बिजनौर से गोण्डा भेजे गए हैं।

विकास कुमार (आरआर-2017) बलरामपुर से झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं।

कृष्ण कुमार (आरआर-2018) सम्भल से बिजनौर भेजे गए हैं।

विकास चन्द्र त्रिपाठी (एसपीएस) बाराबंकी से सम्भल का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मार्तण्ड प्रकाश सिंह (एसपीएस) हरदोई से बलरामपुर भेजे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *