भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में निकली चरथावल क्षेत्र की अब तक की सबसे विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

भाकियू नेता विकास शर्मा ने अपने आप को जंजीरो मे जकड़ के शहीदों को किया नमन

देश भक्ति के गानों पर झूमे किसान विकास शर्मा भाकियू

चौधरी राकेश टिकैत जी व संयुक्त किसान मोर्चा के वहां पर पूरे देश में निकली आज किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

राजसत्ता पोस्ट|असलम त्यागी 

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय किसान यूनियन के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा के नेतृत्व में विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। चौधरी राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

ट्रैक्टरों पर लहराते तिरंगे और देशभक्ति के गीतों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। गांवों से गुजरने के दौरान महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने घरों की छतों से हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का स्वागत किया। भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

यात्रा के दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा ने स्वयं को जंजीरों में जकड़कर शहीदों को नमन किया। उनके इस प्रतीकात्मक अंदाज ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। किसानों ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

यात्रा के समापन पर किसानों की ओर से अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान ठाकुर बृजपाल सिंह, सुदामा प्रधान, साबू राणा, जीशान राणा, ताहिर राणा, दीपक शर्मा, विशाल ठाकुर, सलीम राणा, याद त्यागी, ताजिम त्यागी, रामपाल प्रधान, पवन त्यागी, राजेंद्र भगत, नीतू त्यागी, संदीप शर्मा और दीपक त्यागी सहित हजारों किसान मौजूद रहे।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करते हुए किसानों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *