मुजफ्फरनगर: किसान नेता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई स्व. जुगमेंद्र मलिक की शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब
मुजफ्फरनगर के ग्राम खरड़ में किसान नेता एवं भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक के छोटे भाई स्व. जुगमेंद्र मलिक की शोकसभा का आयोजन सोमवार को किया गया। स्व. जुगमेंद्र मलिक का 2 अगस्त 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था।

शोकसभा में राजनीतिक, सामाजिक एवं किसान संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों सहित हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्व. जुगमेंद्र मलिक को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

राजसत्ता पोस्ट के संपादक नीरज त्यागी, उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी, पिजेट वेलफेयर समिति के अध्यक्ष अशोक बालियान, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. निर्वाल, त्यागी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी, टीटू त्यागी, इलम सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष संजय राठी, पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप मलिक सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोकसभा में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान लोगों ने स्व. जुगमेंद्र मलिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में क्षेत्र के हजारों लोगों की मौजूदगी से माहौल गमगीन रहा। सभी ने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

