IGI एयरपोर्ट पर 1.29 करोड़ रुपये का सोना जब्त, स्कूटर के टायरों में छिपाकर की जा रही थी तस्करी
राजसत्त्ता पोस्ट | असलम त्यागी
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने सोने की तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम कर दी। जेद्दा से मुंबई होते हुए दिल्ली पहुंचे एक यात्री के पास से 869.5 ग्राम 24 कैरेट सोना बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.29 करोड़ रुपये बताई गई है।
जांच के दौरान कस्टम अधिकारियों ने यात्री के इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाशी ली, जिसमें टायरों के अंदर बेहद चालाकी से छिपाए गए 24 कैरेट सोने के 19 टुकड़े मिले। अधिकारियों ने तुरंत सोना जब्त कर लिया।
कस्टम विभाग ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं

