मुजफ्फरनगर में इंसाफ की कांवड़ लेकर पहुंचे अरुण खटीक का खटीक समाज ने किया स्वागत
तरुण खटीक के भाई अरुण खटीक अपने भाई की प्रतिमा के साथ इंसाफ की कांवड़ लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां खटीक समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और तरुण खटीक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि मार्च 2026 में दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन दूसरे संप्रदाय के द्वारा 26 वर्षीय तरुण खटीक की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई। इसी क्रम में तरुण खटीक के भाई अरुण खटीक ‘इंसाफ की कांवड़’ लेकर विभिन्न स्थानों पर जनसमर्थन जुटा रहे हैं।

अरुण खटीक ने मुजफ्फरनगर खटीक समाज का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा नेता सुधीर खटीक, एडवोकेट कमल बिलटोरिया, पत्रकार विजय मुंडे, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री गौरव मुंडे, हिमांशु मोघा, कार्तिक जौहरी, रोमी, आशीष, शिवम मोघा सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।
#Muzaffarnagar #TarunKhatik #RajsattaPost #AnujTyagiPost

