पुरकाजी कांवड़ सेवा शिविर का SDM सदर शुभम श्रीवास्तव ने किया निरीक्षण

मुज़फ्फरनगर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव ने पुरकाजी स्थित लाला सुखलाल सनातन धर्म इंटर कॉलेज में संचालित कांवड़ सेवा शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने शिविर में कांवड़ियों के लिए की गई पेयजल, भोजन, विश्राम और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विश्राम हॉल में पहुंचकर शिवभक्त कांवड़ियों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।

इसके बाद एसडीएम शुभम श्रीवास्तव ने शिविर संचालकों से व्यवस्थाओं के संचालन में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। शिविर संचालकों ने बताया कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सेवा कार्यों को पूरी तत्परता और समर्पण के साथ जारी रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शिविर आयोजकों में संजय शर्मा, दीपक माहेश्वरी, निखिल गोयल, मनीष गोयल, धीरज गर्ग, अंकुर सिंघल, विकास गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

#Muzaffarnagar #Purkaji #KanwarYatra2026 #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *