अमन रोलिंग मिल को 9वें ग्रीनप्रो अवॉर्ड्स 2026 में मिला सम्मान, ‘ग्रीनप्रो सर्टिफाइड ग्रीन प्रोडक्ट’ का खिताब
पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ औद्योगिक विकास की दिशा में अमन रोलिंग मिल्स प्राइवेट लिमिटेड (रुबिकॉन) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी को 9वें ग्रीनप्रो अवॉर्ड्स 2026 में “ग्रीनप्रो सर्टिफाइड ग्रीन प्रोडक्ट” सम्मान से नवाजा गया है।
यह सम्मान कंपनी को पर्यावरण के अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया अपनाने और ग्रीन स्टील के निर्माण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया। कंपनी लंबे समय से जिम्मेदार उत्पादन, ऊर्जा दक्षता और टिकाऊ विकास के मानकों का पालन करते हुए हरित भारत के निर्माण में अपना योगदान दे रही है।

इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण तथा सतत विकास के लिए बेहतर तकनीकों और जिम्मेदार उत्पादन को प्राथमिकता दी जाती रहेगी। कंपनी की टैगलाइन “RUBICON – Strength with Responsibility” उसके इसी संकल्प को दर्शाती है।
कंपनी का उद्देश्य “Made for a Greener India” के विजन के साथ टिकाऊ निर्माण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में अपनी भूमिका निभाना है।
#RajSattaPost #AnujTyagiPost

