छात्र पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला व मारपीट का दर्ज़नों युवकों पर आरोप, पीड़ित ने थाने दी तहरीर, की कार्यवाई की मांग

संवाददाता |सहारनपुर

सहारनपुर जनपद के देवबंद थाना क्षेत्र के गांव तलहेड़ी बुजुर्ग में स्कूल से बाहर निकलते ही एक छात्र पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुफियान पुत्र मुन्तजिर ने थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया कि बुधवार (15 जुलाई) दोपहर करीब 12:30 बजे वह आदर्श इंटर कॉलेज से बाहर निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दीपक पुत्र राजबीर, वंश पुत्र राजू, दीपांशु पुत्र सोनू, आर्यन पुत्र प्रदीप तथा करीब 15 अज्ञात युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान दीपक ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उवेश, मफाज, सुहैल सहित अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर उसे हमलावरों से बचाया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल सुफियान को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने थाना देवबंद में तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed