सहारनपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 24 अधिकारियों के तबादले; कई थानों के प्रभारी बदले

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन (IPS) ने जनहित एवं प्रशासनिक कारणों से सहारनपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सहारनपुर जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अभिनंदन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के रूप में दर्ज किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार 17 निरीक्षक और 7 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला आदेश में अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर पहुंचकर अनुपालन आख्या भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ये अधिकारी बने नए थाना प्रभारी

  • राजीव कुमार कौशिक — प्रभारी कोतवाली नगर
  • संदीप बालियान — प्रभारी देवबन्द
  • वीरेन्द्र सिंह — प्रभारी मण्डी
  • प्रमोद कुमार — प्रभारी फतेहपुर
  • विनोद कुमार — थानाध्यक्ष मिर्जापुर
  • अक्षय शर्मा — थानाध्यक्ष चिलकाना
  • ज्ञानेश्वर बौद्ध — प्रभारी नकुड़
  • विकास चारण — थानाध्यक्ष नानौता
  • सचिन पूनिया — थानाध्यक्ष तीतरों
  • नेमचन्द सिंह — प्रभारी सदर बाजार
  • प्रदीप कुमार — प्रभारी जनकपुरी
  • राधेश्याम यादव — प्रभारी नागल
  • राकेश कुमार — प्रभारी रामपुर मनिहारान
  • धर्मेन्द्र कुमार (उपनिरीक्षक) — थानाध्यक्ष बिहारीगढ़
  • धर्मेन्द्र कुमार (निरीक्षक) — प्रभारी गागलहेड़ी
  • ममतेश रानी — प्रभारी महिला थाना

इसके अलावा कपिल देव, सतपाल सिंह भाटी, सूबे सिंह, चन्द्रसैन सैनी, संजय कुमार, उम्मेद कुमार, सतेन्द्र सिंह और कुसुम भाटी को अपराध शाखा, साइबर क्राइम अथवा पुलिस लाइन में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

यह फेरबदल सहारनपुर पुलिस की थाना स्तर की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

#Saharanpur #UPPolice #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *