वरिष्ठ शिक्षक नेता प्रदीप त्यागी को पितृशोक, पिता सेवाराम त्यागी का निधन

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ शिक्षक नेता एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रदेश संयोजक प्रदीप त्यागी के पिता सेवाराम त्यागी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

सेवाराम त्यागी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत रहे। कुछ वर्ष पूर्व वह जनपद मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह हरिद्वार में गंगोत्रीकुंज, पनियाला रोड स्थित आवास पर अपने इकलौते पुत्र प्रदीप त्यागी के साथ रह रहे थे।

उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को उनके पैतृक गांव खाईखेड़ी, जनपद मुजफ्फरनगर में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और परिचितों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

सेवाराम त्यागी के निधन पर हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर अनीता ललित अग्रवाल, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, त्यागी समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश त्यागी, नवीन त्यागी, अध्यक्ष अनिरुद्ध त्यागी, महामंत्री श्याम कुमार त्यागी, ब्रजेश फौजी, कवि अजय त्यागी, प्रिंस त्यागी, शिक्षक नेता डॉ. अनिल शर्मा, राजेश सैनी, अशोक आर्य, जितेंद्र पुंडीर, विजय प्रधान सहित अनेक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और प्रदीप त्यागी सहित परिवार के सदस्यों को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की कामना की।

#Muzaffarnagar #TyagiSamaj #RajsattaPost #AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *