चंदन त्यागी बने संघर्ष मोर्चा के जनपद मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार का लिया संकल्प

मुजफ्फरनगर। संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित संगठन के दूसरे स्थापना दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने राष्ट्रीय सचिव चंदन त्यागी को अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए जनपद मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने तालियों और फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने कहा कि चंदन त्यागी एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्हें संगठन की जिम्मेदारी उनकी मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संघर्ष मोर्चा मुजफ्फरनगर में और अधिक मजबूत होगा तथा किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेगा।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंदन त्यागी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संघर्ष मोर्चा की नीतियों को आमजन तक पहुंचाकर किसानों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के हितों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।

इसी कार्यक्रम में शहीद राजा को जिला प्रभारी, हाजी आबिद को नगर महासचिव तथा युवा इकाई में मोहम्मद शाहफैज को नगर सचिव की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। साथ ही दर्जनों लोगों ने संघर्ष मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *