राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में 470 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान
शुक्रताल (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा द्वारा गुर्जर धर्मशाला, शुक्रताल में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य अलंकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने किया। समारोह में दूर-दराज़ से अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे कुल 470 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गुर्जर महासभा का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मानित छात्र-छात्राएं भविष्य में समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।
समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती मृगांका सिंह, निदेशक, देहरादून पब्लिक स्कूल रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री रमनपाल सिंह (पूर्व पुलिस उपाधीक्षक), श्री सुन्दर सिंह खारी (साइबर सुरक्षा सलाहकार), उद्योगपति श्री रणवीर सिंह विधूड़ी, श्रीमती रमा नागर (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), श्री रविन्द्र भाटी (राष्ट्रीय महासचिव, आज़ाद समाज पार्टी), कुमारी सोनिका नागर (कप्तान, उत्तर प्रदेश पुलिस कबड्डी टीम) तथा डॉ. सुशील भाटी (प्रसिद्ध इतिहासकार) शामिल रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सूरजपाल सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मास्टर मनीष गुर्जर ने प्रभावी ढंग से किया।
इस अवसर पर ओमपाल आर्य, रामफल दरोगा, हरेन्द्र गुर्जर, बलराज डूंगर, कुलदीप नागर, अर्जुन चपराना, विवेक मावी, राहुल राणा (जिला अध्यक्ष), दुष्यंत खटाना, संदीप खटाना, कुलदीप गुर्जर, राजपाल सिंह प्रधान, पंजाब मांडला, सुरेंद्र मोघा, गौरव वर्मा, मयंक विकल, महाराज सिंह, कृष्णपाल ठेकेदार, धर्मवीर मंतोड़ी, चमन सिंह प्रधान सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गुर्जर महासभा शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और सामाजिक उत्थान के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अधिक से अधिक अवसर मिल सकें।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

