मेरठ में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की हत्या, पति पर चाकू से हमला करने का आरोप
मेरठ। सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा कस्बे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान की उनके पति प्रदीप चौहान द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आरोपी पति ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सुबह दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। घर के अंदर से बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निशा चौहान को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
#Meerut #AnujTyagiPost #RajsattaPost

