शामली- एसपी नरेंद्र प्रताप ने किया पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले

शामली पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में बेहतर कानून व्यवस्था और प्रभावी पुलिसिंग को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

आदेश के अनुसार, इंस्पेक्टर बच्चू सिंह को कांधला थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कांधला थाना प्रभारी रहे सतीश कुमार को कैराना थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। शामली कोतवाली का चार्ज इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गौतम को सौंपा गया है।

इसके अलावा एसओजी प्रभारी कुलदीप को बाबरी थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया को एसओजी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। कैराना थाना प्रभारी समयपाल अत्रि का स्थानांतरण मेरठ रेंज किया गया है। वहीं, शामली कोतवाली में तैनात सचिन शर्मा का तबादला आगरा रेंज कर दिया गया है।

 

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *