राधा कृष्ण आश्रम में सेवा कार्य, विधायक पंकज मलिक ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए दिए ₹1 लाख

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर चरथावल विधायक पंकज मलिक ने सेवा और जनकल्याण का संदेश देते हुए रुड़की रोड स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम मंदिर पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में रह रहे गरीब, असहाय एवं कुष्ठ रोगियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना की।

विधायक पंकज मलिक ने आश्रम में दूध के पैकेट, आम, केले, ब्रेड सहित विभिन्न फलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे अवसर हमें मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।

इस दौरान आश्रम में रह रहे कुष्ठ रोगियों के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मकानों की स्थिति को देखते हुए विधायक पंकज मलिक ने उनके निर्माण एवं मरम्मत के लिए अपनी ओर से ₹1 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उनके इस मानवीय कदम की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति संवेदनशील सोच का परिचायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी राम सिंह गुर्जर, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, अलीम सिद्दकी,धर्मेंद्र नीटू, शमशेर मलिक,जुनेद राउफ, असद पाशा,राशिद मलिक,नूर हसन सलमानी,सलीम मलिक,वसीम ठाकुर,दीपक पाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेम, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश देने का संकल्प लिया।

अंत में विधायक पंकज मलिक ने कहा कि समाजवादी विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *