भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर समेत गुर्जर सद्भावना सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश मंत्री महामेधा नागर का किया सम्मान
मुज़फ्फरनगर।भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ प्रवक्ता एवं उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में प्रदेश मंत्री नियुक्त की गईं श्रीमती महामेधा नागर को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर के नेतृत्व में गुर्जर सद्भावना सभा के पदाधिकारियों ने उनके नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर के साथ गुर्जर सद्भावना सभा के जिलाध्यक्ष ओ.पी. चौहान, मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पेंद्र कुमार तथा जिला उपाध्यक्ष कुंवर मनोज चौधरी उपस्थित रहे। सभी ने महामेधा नागर के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर ने कहा कि प्रदेश मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना महामेधा नागर की वर्षों की मेहनत, संगठन के प्रति समर्पण और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पहचान का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का संगठन उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनेगा।
मुलाकात के दौरान संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने महामेधा नागर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

