भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का किया सम्मान, दी शुभकामनाएं

मुज़फ्फरनगर ।आज भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, गुर्जर सद्भावना सभा के जिलाध्यक्ष ओ.पी. चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेदपाल सिंह गुर्जर, वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पेंद्र कुमार एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुंवर मनोज चौधरी ने उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय नवाब सिंह नागर के नोएडा स्थित आवास पर पहुंचकर उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सभी नेताओं ने नवाब सिंह नागर को संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवी, कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, गतिशील तथा जन-जन से जुड़कर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई। सभी उपस्थित नेताओं ने नवाब सिंह नागर के सफल कार्यकाल की कामना की।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *