धाकड़ छोरा उत्तर कुमार, धर्मवीर राठी के घर पहुँचे, जताया शोक

मुज़फ्फरनगर।फिल्म अभिनेता धाकड़ छोरा उत्तर कुमार मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोंटा में चौधरी धर्मवीर राठी के आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने चौधरी धर्मवीर राठी की धर्मपत्नी श्रीमती सुरेश देवी की मृत्यु पर शोक जताया। धाकड़ छोरा उत्तर कुमार के साथ फिल्म कलाकार और चौधरी धर्मवीर राठी के दामाद विकास बालियान भी पहुंचे। उनके साथ ही सिनेमेटोग्राफर विकास सिंगरोहा, दीपक, फ़िल्म अभिनेता राजीव सिरोही आदि भी थे।
चौधरी धर्मवीर राठी की धर्मपत्नी श्रीमती सुरेश देवी का पिछले दिनों हृदयाघात के चलते 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
वह आसरा और गीता जैसी सफल फिल्मों में भी काम कर चुकी थी। चौधरी धर्मवीर राठी के सोंटा स्थित आवास पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र राठी, चौधरी सुरेंद्र राठी, चौधरी अमित राठी, तुषार राठी समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
हाल ही में रिलीज हुई उत्तर कुमार की फिल्म राजपाल को 3 करोड़ से अधिक दर्शक देख चुके हैं उनकी फिल्मों को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार आदि उत्तर भारत के कई राज्यों में देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed