निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने किया छबील का उद्घाटन

अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार ने किया मीठा जल वितरण

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चौक पर निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

इस छबील कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप जी द्वारा संयुक्त रूप से रीबन काटकर किया गया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिवार द्वारा आए हुए अतिथियों का माला, पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पूरे श्रद्धा भाव के साथ मीठे शरबत का वितरण प्रारम्भ किया गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने छबील पर रुककर शरबत का सेवन किया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

निर्जला एकादशी के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया गया कि एकादशी विशेषकर निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में जलदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है और इस दिन प्यासे को जल पिलाने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में आने वाली यह एकादशी तप, त्याग और सेवा भाव का विशेष पर्व मानी जाती है।

ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष संजय धीमान ने जलदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पद्म पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि इस दिन जल, शरबत, फल एवं छाते का दान करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि स्वयं व्रतधारी इस दिन अन्न और जल का त्याग करते हैं, ऐसे में दूसरों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना मानी जाती है। साथ ही यह पर्व गर्मी के चरम समय में जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान, राधा धीमान, जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान जी, उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान फॉरमैन, सदस्य मोहित धीमान, नीलम धीमान, शिव कुमार धीमान, सतीश धीमान सलावे वाले, मुकेश सिधवान, पावन धीमान मास्टर जी, रवि धीमान, वेद जी धीमान, रश्मि बंसल, क्षितिज बंसल, निशान्त धीमान, मोनू धीमान, रजत धीमान सभासद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।निर्जला एकादशी पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल व चेयरमैन मीनाक्षी स्वरुप ने किया छबील का उद्घाटन

अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार ने किया मीठा जल वितरण

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय विश्वकर्मा युवा शक्ति दल ट्रस्ट परिवार द्वारा भोपा रोड स्थित भगवान श्री विश्वकर्मा चौक पर निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर मीठे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शरबत वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

इस छबील कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर विधायक एवं राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय श्री कपिल देव अग्रवाल जी एवं नगर पालिका परिषद चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरुप जी द्वारा संयुक्त रूप से रीबन काटकर किया गया। इस दौरान दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट परिवार द्वारा आए हुए अतिथियों का माला, पटका पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात पूरे श्रद्धा भाव के साथ मीठे शरबत का वितरण प्रारम्भ किया गया, जो देर शाम तक लगातार जारी रहा। बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों एवं स्थानीय नागरिकों ने छबील पर रुककर शरबत का सेवन किया और आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की।

निर्जला एकादशी के महत्व पर जानकारी देते हुए बताया गया कि एकादशी विशेषकर निर्जला एकादशी पर छबील लगाकर मीठे जल का वितरण करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। शास्त्रों में जलदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है और इस दिन प्यासे को जल पिलाने से कई गुना अधिक पुण्य प्राप्त होता है। हिंदू धर्मग्रंथों के अनुसार ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में आने वाली यह एकादशी तप, त्याग और सेवा भाव का विशेष पर्व मानी जाती है।

ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष संजय धीमान ने जलदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पद्म पुराण सहित कई धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख है कि इस दिन जल, शरबत, फल एवं छाते का दान करने से देवताओं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है तथा अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि स्वयं व्रतधारी इस दिन अन्न और जल का त्याग करते हैं, ऐसे में दूसरों की सेवा करना ईश्वर की सबसे बड़ी आराधना मानी जाती है। साथ ही यह पर्व गर्मी के चरम समय में जनसेवा का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय धीमान, कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव मंजू धीमान, राधा धीमान, जिलाध्यक्ष संदीप धीमान बैंक वाले, सचिव संदीप धीमान मास्टर जी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र धीमान जी, उपाध्यक्ष प्रदीप धीमान फॉरमैन, सदस्य मोहित धीमान, नीलम धीमान, शिव कुमार धीमान, सतीश धीमान सलावे वाले, मुकेश सिधवान, पावन धीमान मास्टर जी, रवि धीमान, वेद जी धीमान, रश्मि बंसल, क्षितिज बंसल, निशान्त धीमान, मोनू धीमान, रजत धीमान सभासद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर समाज सेवा और धार्मिक आयोजनों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed