यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा ने मुजफ्फरनगर में यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के निदान एवं उपचार पर आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुजफ्फरनगर। यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए जागरूकता फैलाने और समय पर निदान के महत्व को समझाने के उद्देश्य से यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा द्वारा मुजफ्फरनगर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने यूरिनरी ब्लैडर कैंसर की आधुनिक जांच तकनीकों, उन्नत उपचार पद्धतियों और शुरुआती लक्षणों की पहचान पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में सफलतापूर्वक उपचारित एक जटिल मरीज का केस भी साझा किया गया, जिसने आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और विशेषज्ञ टीम की भूमिका को प्रभावी रूप से दर्शाया। इस केस के माध्यम से यह बताया गया कि समय पर पहचान और सही उपचार से गंभीर रोगों में भी सफल परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. अभिजीत कोटाबागी, सीनियर कंसल्टेंट – सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने बताया कि यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के शुरुआती लक्षणों को अक्सर लोग सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे बीमारी आगे बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इसके प्रमुख लक्षणों में पेशाब में खून आना, बार-बार पेशाब लगना, पेशाब के दौरान जलन, और बार-बार मूत्र संक्रमण शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि समय पर जांच और सही निदान इस बीमारी के उपचार में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि मरीज शुरुआती अवस्था में ही विशेषज्ञ से संपर्क करें तो इलाज के परिणाम काफी बेहतर हो सकते हैं और रोग को गंभीर स्थिति में पहुंचने से रोका जा सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. अभिजीत कोटाबागी ने एक पुनः उत्पन्न (रीकरेंट) यूरिनरी ब्लैडर ट्यूमर के सफल उपचार का उदाहरण भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मरीज को विस्तृत जांच के बाद अस्पताल की यूरोलॉजी एवं सर्जिकल ऑन्कोलॉजी टीम की देखरेख में भर्ती किया गया था।

मल्टीडिसिप्लिनरी टीम द्वारा मरीज की स्थिति का गहन मूल्यांकन करने के बाद उन्नत सर्जिकल उपचार की योजना तैयार की गई। इसके तहत सिस्टोस्कोपी, ट्रांसयूरेथ्रल रिसेक्शन ऑफ ब्लैडर ट्यूमर (TURBT) तथा इंट्रावेसिकल माइटोमाइसिन-सी थेरेपी सफलतापूर्वक की गई। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर रही और उसकी रिकवरी बिना किसी जटिलता के तेजी से हुई।

डॉ. अभिजीत कोटाबागी ने कहा, “यूरिनरी ब्लैडर कैंसर के उपचार में आधुनिक सर्जिकल तकनीक, सटीक निदान और मल्टीडिसिप्लिनरी कैंसर केयर बेहद महत्वपूर्ण हैं। हमारा उद्देश्य केवल उपचार देना ही नहीं, बल्कि समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है, ताकि लोग समय रहते जांच करवाकर अपनी जान बचा सकें।”

यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने इस अवसर पर अपनी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अनुभवी विशेषज्ञों और मरीज-केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। अस्पताल द्वारा मुजफ्फरनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में नियमित ओपीडी सेवाएं भी संचालित की जा रही हैं, जिससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उन्नत उपचार उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके।

कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें मूत्राशय कैंसर के जोखिम कारक, बचाव के उपाय, शुरुआती जांच और आधुनिक उपचार विकल्पों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की कि किसी भी असामान्य लक्षण, विशेषकर पेशाब में खून आने जैसी स्थिति को बिल्कुल नजरअंदाज न करें और तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed