पश्चिमी उत्तर प्रदेश को भाजपा प्रदेश संगठन में बड़ी जिम्मेदारी, बसंत त्यागी बने दोबारा प्रदेश मंत्री
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता Basant Tyagi को एक बार फिर प्रदेश कमेटी में प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनः प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
बसंत त्यागी लंबे समय से संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सांगठनिक, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे इससे पहले गाजियाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
गौरतलब है कि उनकी पत्नी Mamta Tyagi वर्तमान में गाजियाबाद जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और क्षेत्र में सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रही हैं।
प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर बसंत त्यागी को पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने बधाई दी है और संगठन को और मजबूत करने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

