अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कंपनी बाग में चिकित्सकों और स्टाफ ने किया योगाभ्यास

सूर्यकांत त्यागी

मुजफ्फरनगर। आज दिनांक 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कंपनी बाग में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. विनोद कुशवाहा, डॉ. विनीत मिनोचा, डॉ. हृदेश अरोड़ा एवं डॉ. सिद्धार्थ गोयल ने चिकित्सकीय स्टाफ के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विनीत मिनोचा ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जिसे हमें अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।

वहीं डॉ. हृदेश अरोड़ा ने कहा कि योग से शरीर के विभिन्न अंगों को लाभ मिलता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन लगभग एक घंटा योग करने की अपील की।

डॉ. विनोद कुशवाहा एवं डॉ. सिद्धार्थ गोयल ने भी योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने विभिन्न योगासन कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर दीपांशु त्यागी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *