गुरुवार शाम गिरे पेड़ की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव शाहडब्बर निवासी 23 वर्षीय मोहित राठी पुत्र इंद्रपाल सिंह की गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि मोहित मुजफ्फरनगर से खेतों में उपयोग होने वाली कीटनाशक दवाइयां लेकर शाम करीब 7 बजे अपने गांव वापस लौट रहा था।
इसी दौरान शाहपुर और काकड़ा के बीच सड़क पर तेज बरसात के बाद गिरा एक पेड़ उसकी चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
मोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं। जवान बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और ग्रामीण परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

