सिकंदरपुर में बुजुर्ग वीरेंद्र शर्मा की हत्या से क्षेत्र में शोक, न्याय की मांग तेज

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर में 75 वर्षीय बुजुर्ग स्वर्गीय वीरेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय सुखबीर शर्मा की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों से जुड़े लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, व्यापारी नेता एवं नवीन मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा, पंडित प्रमोद शर्मा, पंडित अखिल वत्स, पंडित रजनीश शर्मा (प्रधान जी), भाकियू नेता अनुपम शर्मा, बसपा नेता सुशील शर्मा, रवि शर्मा, पंकज शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

प्रतिनिधिमंडल ने परिवार से घटना की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि इस दुखद घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बना रहे। इस दौरान क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost #RajsattaPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *