स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की रीयूनियन में मुजफ्फरनगर के उत्कर्ष वत्स होंगे सम्मानित
मुजफ्फरनगर के लिए गर्व की बात है कि 30 एवं 31 मई को आयोजित होने वाली स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ की रीयूनियन में जिले के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी उत्कर्ष वत्स को सम्मानित किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन में देश और विदेश में खेल जगत में अपनी पहचान बना चुके स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के पूर्व खिलाड़ी भी शामिल होंगे। रीयूनियन कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें मुजफ्फरनगर के उत्कर्ष वत्स का चयन जिले के लिए गौरव का विषय है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पास आउट खिलाड़ी, खेल प्रशिक्षक और खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। उत्कर्ष वत्स को मिलने वाला यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों का सम्मान है, बल्कि मुजफ्फरनगर जिले के लिए भी एक उपलब्धि माना जा रहा है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar

