भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ हनुमान चालीसा पाठ व भजन-कीर्तन का आयोजन

मुज़फ्फरनगर: शहर स्थित भगवान मनकामेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा पाठ, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन का संचालन पंडित अरुण मिश्रा जी, पंडित जितेंद्र मिश्रा जी, पंडित विजेंद्र मिश्रा जी एवं उनकी समस्त टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति रस की धारा बहती रही और श्रद्धालु भजन-कीर्तन में भावविभोर होकर शामिल हुए।

कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति एवं गीता पाठ से जुड़े कई सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान थाना अध्यक्ष आनंद देव मिश्रा जी, इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह जी एवं उनकी पूरी टीम भी मंदिर परिसर पहुंची, जहां उनका श्रद्धापूर्वक स्वागत एवं सम्मान किया गया।

आयोजन में व्यापारी नेता संजय मिश्रा जी, रवि शर्मा जी, रोहित शर्मा जी, अमित शर्मा जी सहित भरतिया कॉलोनी के सम्मानित नागरिक, मातृशक्ति एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में नजर आया।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने हनुमान जी महाराज से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

#HanumanChalisa

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *