लखनऊ: ऊर्जा एवं नगर विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर मंत्री ए.के. शर्मा से मिला रालोद प्रतिनिधिमंडल
मुज़फ्फरनगर।लखनऊ में पुरकाजी विधायक एवं यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान ऊर्जा विभाग और नगर विकास मंत्रालय से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशवासियों से संबंधित विद्युत व्यवस्था, शहरी विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखे। बैठक में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने, नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई।

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण का आश्वासन दिया।
रालोद प्रतिनिधिमंडल ने जनहित और विकास के मुद्दों पर सकारात्मक संवाद के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बिजनौर सांसद चंदन चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर, छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, रोहित अग्रवाल, बागपत नगर पालिका अध्यक्ष राजूदीन और अमित पिन्ना मौजूद रहे।
#RLD #AnilKumar #AKSharma #Lucknow #Muzaffarnagar #AnujTyagiPost #RajsattaPost #Lucknow

