शुभम त्यागी महादेव बने कांग्रेस के प्रदेश सचिव, समर्थकों में उत्साह, क्षेत्रीय राजनीति में बढ़ी हलचल
मेरठ। ग्राम महादेव निवासी युवा नेता शुभम त्यागी महादेव को कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। समाजसेवियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई बांटकर खुशी जताई और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

शुभम त्यागी लंबे समय से सामाजिक एकता, जनहित और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय और जनसरोकारों से जुड़े युवा चेहरे के रूप में रही है। खासकर युवाओं और त्यागी समाज के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस में उनकी सक्रिय भूमिका और प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को क्षेत्र में मजबूती मिल सकती है। साथ ही आने वाले समय में बड़ी संख्या में युवाओं और समाज के लोगों के कांग्रेस से जुड़ने की संभावनाएं भी बढ़ सकती हैं।
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा भी तेज है कि हालिया मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा द्वारा त्यागी समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर समाज के कुछ वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में शुभम त्यागी का कांग्रेस में सक्रिय होना और प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्रीय राजनीति में नए समीकरण पैदा कर सकता है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम महादेव से भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्वनी त्यागी भी आते हैं। अब शुभम त्यागी के प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी संभालने से गांव और क्षेत्र की राजनीतिक पहचान को नई चर्चा मिली है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Meerut

