पुरकाजी बिजलीघर पर भाकियू का धरना, SDO ने मांगी माफी
मुजफ्फरनगर- पुरकाजी बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन ने जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में SDO पुरकाजी के खिलाफ आक्रामक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली विभाग को किसानों, मजदूरों और संगठन पदाधिकारियों की अनदेखी न करने की चेतावनी दी गई।
धरने के दौरान भाकियू नेताओं ने कहा कि किसानों और कार्यकर्ताओं की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुछ घंटों तक खुले आसमान के नीचे धरना चलने के बाद SDO ने अपनी कार्यशैली को लेकर माफी मांगी।
मौके पर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पहुंचे और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न होने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
धरने में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान सहित ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar #Purkazi

