✒️ राजसत्ता पोस्ट
किसान नेता धर्मेंद्र मलिक की जयंत चौधरी से मुलाकात ने बढ़ाई सियासी चर्चाएं
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक की रालोद मुखिया एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से हुई मुलाकात के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गन्ना किसानों के मुद्दों को लेकर हुई इस बैठक को जहां किसान हितों से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारों में इसे वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर चर्चा की जा रही है।
विशेष रूप से बुढाना विधानसभा सीट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या धर्मेंद्र मलिक भविष्य में रालोद के संभावित दावेदार के रूप में अपनी राजनीतिक भूमिका मजबूत कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात ने क्षेत्र की सियासत में नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Muzaffarnagar

