यूपी में आंधी-तूफान का कहर, 96 लोगों की मौत, कई जिलों में भारी तबाही
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। प्रदेशभर में अब तक 96 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से कई हादसे हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है और फसलों की बर्बादी से किसानों को बड़ा झटका लगा है।
जिलावार आंकड़ों के अनुसार भदोही में सबसे अधिक 18 लोगों की मौत हुई है। प्रयागराज में 17, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10, उन्नाव और बदायूं में 6-6, प्रतापगढ़ और बरेली में 4-4, सीतापुर, रायबरेली, चंदौली, कन्नौज देहात, हरदोई और संभल में 2-2 तथा कौशांबी, शाहजहांपुर, सोनभद्र और लखीमपुर खीरी में 1-1 मौत दर्ज की गई है।
कई जिलों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं और पीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने के आदेश भी जारी किए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा गया है।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #UttarPradesh

