मुजफ्फरनगर: सुनील त्यागी ‘बरला’ बने त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक, अक्षु त्यागी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

मुजफ्फरनगर में त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षु त्यागी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए सुनील त्यागी ‘बरला’ को राष्ट्रीय संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और सामाजिक एकता को नई दिशा देने के रूप में देखा जा रहा है।

अक्षु त्यागी ने कहा कि सुनील त्यागी ‘बरला’ लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से महासभा को मजबूती मिलेगी और समाज के हितों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

वहीं, सुनील त्यागी ‘बरला’ ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों को मजबूती से उठाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस मौके पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी खुशी जताई और उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी से संगठन को और गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed