सहारनपुर: सीएम दौरे से पहले बीजेपी की रणनीतिक बैठक, सतपाल सिंह पाल ने प्रशिक्षण अभियान पर दिया जोर

सहारनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी कार्यक्रमों और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व जिला प्रभारी एवं चौयरमैन सतपाल सिंह पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठनात्मक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

सतपाल सिंह पाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के महत्व को विस्तार से समझाया और कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचारधारा, कार्यशैली और संगठन के प्रति और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने 7 मई को देवबंद विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली को लेकर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

इसके साथ ही बैठक में अन्य राज्यों में पार्टी को मिली सफलता पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *