लखनऊ: “चुनाव मैनेजमेंट से लेकर वोट लूट तक”— अखिलेश यादव का BJP और चुनाव आयोग पर तीखा हमला
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान BJP और Election Commission of India पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई केवल BJP से नहीं बल्कि पूरे सिस्टम से है, जिसमें चुनाव आयोग और कुछ संस्थाएं भी शामिल हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि BJP की “मल्टी लेयर माफिया व्यवस्था” काम कर रही है, जिसमें मीडिया हाउस भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि BJP का 10 लेयर वाला नेटवर्क है और उसी के जरिए चुनावों को प्रभावित किया जा रहा है। उनके मुताबिक अंडरकवर अधिकारी लोकतंत्र को कमजोर करने में लगे हैं और बंगाल में अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि “DCG जैसे सिस्टम के जरिए मुनाफाखोरों और ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया जा रहा है” और यह पूरी तरह लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की साजिश है। अयोध्या की हार को बड़ा मुद्दा बताते हुए उन्होंने कहा कि उपचुनाव जीतने के लिए हर संभव प्रयास किए गए और मिल्कीपुर सीट पर जीत सुनिश्चित करने के लिए अफसरों का इस्तेमाल हुआ।
अखिलेश यादव ने कौस्तुभ सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि “अयोध्या जिताओ, केस खत्म” जैसी बातें सामने आईं। उन्होंने यह भी कहा कि 2022 में भी बंगाल जैसी स्थिति देखने को मिली थी, जहां पोलिंग बूथ से सपा कार्यकर्ताओं को बाहर निकाला गया और फोर्स द्वारा लाठीचार्ज किया गया।
कन्नौज में दो सीट हारने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि BJP चुनावों को मैनेज करती है। 2024 के चुनाव में दिए गए “करो या मरो” नारे का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं को डटे रहने के लिए धन्यवाद भी दिया और कहा कि BJP पूर्ण बहुमत की सरकार नहीं बना पाई।
उपचुनावों में डर का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कई जगह लोग रिवॉल्वर के साए में खड़े रहे। उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद का दावा करते हुए कहा कि वोट चोरी हुई है और सपा के वोटों को लूटा गया। उन्होंने 12% बनाम 77% वोट के आंकड़ों पर भी सवाल खड़े किए।
अखिलेश ने BSA पर वोट लूट में सहयोग का आरोप लगाया और कहा कि चुनाव आयोग को सैकड़ों सबूत दिए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चुनाव आयोग को “कुंभकरण से भी ज्यादा सोया” बताते हुए उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
इसके अलावा उन्होंने ED और CBI को BJP का सहयोगी बताया और चुनावों में खुली लूट का आरोप लगाया। पुलिस और चुनाव आयोग की मिलीभगत का भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि BJP “10 नंबरी मॉडल” अपना रही है। कुंदरकी सीट पर भी वोट लूट का आरोप लगाया गया।
बंगाल में हुई हिंसा को गलत बताते हुए उन्होंने कहा कि “दुनिया को BJP क्या दिखाना चाहती है?” साथ ही उन्होंने बंगाल जाने का ऐलान भी किया। ममता बनर्जी के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि “जब चुनाव ही लूट लिया गया तो इस्तीफा क्यों दें?”
ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि IPAC से फंडिंग के कारण डील खत्म हो गई। अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि INDIA गठबंधन आगे भी बना रहेगा।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost #Lucknow #AkhileshYadav #SamajwadiParty #BJP #ElectionCommission

