महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार, घायल अस्पताल में भर्ती

असलम त्यागी 

मुरादाबाद जनपद के थाना मुगलपुरा क्षेत्र में पर्दानशीन महिला से छेड़छाड़ की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की पहचान कराई गई और उसकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान थाना कटघर क्षेत्र के पीरजादा मकबरा निवासी नौशाद के रूप में हुई। पुलिस टीम ने उसे रामगंगा क्षेत्र के पास घेरने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *