मुजफ्फरनगर: बिलासपुर में टीबी जागरूकता व एक्स-रे प्रशिक्षण कैंप का उद्घाटन
Muzaffarnagar: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के निर्देशानुसार 27 अप्रैल 2026 को ग्राम बिलासपुर में टीबी जागरूकता एवं एक्स-रे प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानू प्रताप एवं ग्राम प्रधान द्वारा फीता काटकर किया गया।

कैंप का आयोजन प्राथमिक विद्यालय में किया गया, जहां टीबी की पहचान, जांच और बचाव को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। साथ ही एक्स-रे मशीन के माध्यम से जांच की प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया। इसके अतिरिक्त कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों के बीच भी टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।
इस दौरान सभी लाभार्थियों ने कैंप का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश कुमार त्यागी (HEO), नितिन त्यागी (STS) और रोहित (एक्स-रे तकनीशियन) का विशेष सहयोग रहा।
#AnujTyagiPost #RajsattaPost

