राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को किया गया हाउस अरेस्ट मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा के बाद हुई कार्यवाही
असलम त्यागी
मुजफ्फरनगर |भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह कार्रवाई उनके द्वारा की गई मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा के बाद की गई है।
दरअसल 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर में आ रहे है।
इसी दौरान भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने अनेक मांगो को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी।
ज्ञापन में जिले में एम्स, स्मार्ट मीटर, बिजली बिलों में वृद्धि तथा फर्जी हॉस्पिटलों व पैथोलॉजी लेब को लेकर ज्ञापन दिया जाना था, लेकिन शहर कोतवाली पुलिस ने इससे पहले ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है। यह घोषणा खुद चौधरी शाह आलम ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी है।
आपको बता दे कि चौधरी शाह आलम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलनों के प्रमुख चेहरा हैं। वे स्मार्ट मीटर, बिजली बिल और किसानो मजदूरों के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाते रहते हैं।

