आबकारी अधिनियम में ग्राम कुटेसरा निवासी वांछित वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता |Rajsatta Post 

मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल पुलिस ने वांछित/वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं प्रभारी निरीक्षक चरथावल के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई। इस दौरान उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी ने मय पुलिस बल के साथ माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के आधार पर अभियुक्त तहसीन पुत्र हफीजू निवासी मोहल्ला धाग्गड़ पट्टी, कुटेसरा को उसके घर से दोपहर करीब 12:15 बजे गिरफ्तार किया।
बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ वाद संख्या 967/9/20, अ0सं0 659/2019 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत वारंट जारी था।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस अभिलेखों के अनुसार अभियुक्त पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें धारा 60/63 आबकारी अधिनियम, 420 भादवि तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम:
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोविन्द चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल सोनू शामिल रहे।
पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *