रोहाना गन्ना समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, किसानों के हित में कई प्रस्ताव पास
अध्यक्ष अनिल त्यागी के नेतृत्व में रोहाना गन्ना समिति की बैठक, किसानों के हित में बड़े फैसले
मुजफ्फरनगर। रोहाना स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक समिति अध्यक्ष अनिल त्यागी के कुशल नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में डायरेक्टरों व डेलीगेट्स ने अपने विचार रखते हुए सर्वसम्मति से किसान भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया। साथ ही बढ़ेड़ी व रेई में जर्जर हो चुके खाद-बीज गोदामों के पुनर्निर्माण का भी अहम फैसला लिया गया।
अध्यक्ष अनिल त्यागी ने स्पष्ट कहा कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी के तहत खाद-बीज गोदामों पर वाटर कूलर लगाने और किसान भाइयों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में समिति के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे और किसानों की सुविधाओं को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई।
#AnujTyagiPost

