UP: बीवी ने प्रेमी संग रहने की जताई इच्छा, शौहर ने आपसी सहमति से दिया 3 तलाक
शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र से बीवी -शौहर के विवाद का एक अलग ही मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने की इच्छा जताते हुए पति से अलग होने की बात कही।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी करीब पांच साल पहले सिसौली क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव बना हुआ था, जिसके चलते मामला कैराना तहसील तक पहुंचा, जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर समझौता कराने की कोशिश की गई।
समझौते के दौरान शौहर ने बताया कि उसकी बीवी किसी अन्य युवक के संपर्क में है और अब उसी के साथ रहना चाहती है। मौके पर मौजूद लोगों के सामने महिला ने भी इस बात को स्वीकार करते हुए प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की।
इसके बाद शौहर ने बीवी की इच्छा को ध्यान में रखते हुए उसे तलाक देने का फैसला लिया। आपसी सहमति से हुए समझौते में शौहर ने बीवी को तलाक देकर उसे स्वतंत्र कर दिया, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों पक्षों के लोग भी तहसील में मौजूद रहे और आपसी सहमति से पूरा मामला शांतिपूर्वक निपटा लिया गया। पुलिस के अनुसार, यह समझौता दोनों की रजामंदी से हुआ है और किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
#AnujTyagiPost

