करुणा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान का वार्षिकोत्सव हुआ सम्पन्न

असलम त्यागी

करुणा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान के तत्वाधान में आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन लखनऊ पुस्तक मेले में हुआ। इस कार्यक्रम की संस्थापिका एवं अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवियत्री डॉ आर्यावर्ती सरोज “आर्या” प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चयनित प्रतिभागियों को शाल,प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस कड़ी में साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रख्यात साहित्यकार दयानंद पांडेय को साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। नवोदित पत्रकार में पंकज कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया। नृत्य के लिए मितुल शर्मा को श्रेष्ठ नृत्य नटराजन (कथक) से सम्मानित किया गया। गायन के क्षेत्र में डॉ मिथिलेश तिवारी गायिका एवं शिक्षाविद को पंडित बिरजू महाराज जी संस्कृति विभाग की उपाध्यक्ष को संगीत रत्न से सम्मानित किया गया। शीला पाण्डेय वरिष्ठ साहित्यकार को साहित्य रत्न से सम्मानित किया गया। समाज सेवा हेतु सलोनी शुक्ला को समाज सेवी रत्न से सम्मानित किया गया। राजनीति के क्षेत्र में डॉली सिंह को राजनिज्ञ रत्न से सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त पत्रकारिता रत्न से आमोद श्रीवास्तव लखनऊ, शशिभूषण संज्ञा ललित पुर इसके अतिरिक्त के ई पत्रकारों एवं सम्मिलित सभी साहित्यकारों को मूमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

लखनऊ। करूणा साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान डॉ आर्यावर्ती सरोज आर्या अपनी माता जी के नाम से यह संस्था चलाती हैं। २१ मार्च विश्व कविता दिवस के साथ ही साथ आज आर्या का जन्मदिवस भी होता है।इस जन्मदिन के अवसर पर सभी सुथिजनो ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी और सभी ने उनकी सफलता की कामना की तथा उनके परिवार को ढेरों खुशियां एवं मंगलकामनाएं दी। मध्य प्रदेश के रामायण केन्द्र भोपाल के निदेशक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य राजेश श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रख्यात पत्रकार दयानंद पांडेय जी रहे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार महेन्द्र भीष्म, प्रख्यात एवं वरिष्ठ साहित्यकार संजीव जायसवाल, वरिष्ठ साहित्यकार एवं अपर पुलिस अधिकारी सत्या सिंह, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के प्रांत अध्यक्ष एवं विजय तिवारी, अ. भा.सा. परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं कवि निर्भय नारायण गुप्त, वरिष्ठ राजेश सिंह “श्रेयश”जी रहे। संस्था के महासचिव प्रवीन कुमार,राज्य कर्मचारी संस्थान सचिवालय के अध्यक्ष एवं संस्था के अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी मंच पर शोभायमान रहे। कार्यक्रम का सुन्दर संचालन डॉ सुधा मिश्रा ने अपने अंदाज से सबका मन मोह लिया। मितुल शर्मा ने कथक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया तो वहीं अपनी गायकी प्रस्तुत कर मिथिलेश जी ने सबके हृदय में स्थान बना लिया। राजीव “वत्सल ” जी के पौत्र नन्हे कुणाल “अमृत” ने बांसुरी वादन से सबका दिल जीत लिया। साहित्यकार मानस मुकुल,राम प्रसाद शुक्ल, राजीव “वत्सल “आशुतोष मिश्र “आशु,रजनी गुप्ता, पायल लक्ष्मी सोनी,शशि नारायण मिश्र एवं अन्य साहित्यकार एवं कवि ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को प्रभावशाली एवं महत्वपूर्ण बना दिया। इस मंच पर उमाशंकर तिवारी ने संस्थापिका आर्या एवं महासचिव प्रवीन कुमार को अपनी संस्था की ओर से सम्मानित किया। सभी प्रबुद्ध जनों ने अपने ज्ञान वर्धक उद्बोधन से अपने अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अंत में संस्था की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ आर्यावर्ती सरोज”आर्या” ने धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *