मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडर कमी पर सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
मुजफ्फरनगर में बुधवार को गैस सिलेंडर की कमी और अव्यवस्था को लेकर समाजवादी महिला सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आह्वान पर जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक मार्च निकालते हुए प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसे अपर जिलाधिकारी ने प्राप्त किया। ज्ञापन में गैस सिलेंडर की किल्लत, ब्लैक में ऊंचे दामों पर बिक्री और सप्लाई व्यवस्था में सुधार की मांग की गई।
इस मौके पर पूजा अनिल अंबेडकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कमी से गृहिणियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सप्लाई में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था के चलते एजेंसियों पर लंबी लाइन लगने के बावजूद अधिकांश लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
उन्होंने कहा कि सरकार पर्याप्त सप्लाई के दावे कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। महिलाओं को घर चलाने में कठिनाई हो रही है और इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।
कार्यक्रम में सपा नेत्री कोमल वाल्मीकि, सरीता, हिना खान, ओमवती शाकरा, बुशरा, गीता, शांति, कविता, ओमकली, संतोष, रोशनी, जनेश्वरी, विमला, आरती, ममता, सरोज, सीमा सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
#Muzaffarnagar #SP #MahilaSabha #GasCylinder #Protest
#AnujTyagiPost

