भाईचारा ही देश की ताकत: शकील नदवी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील नदवी के जनपद आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।

शाहपुर में समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल द्वारा आयोजित रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शकील नदवी ग्राम बझेडी पहुंचे। यहां समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मौलाना मोहम्मद मुस्तफा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में शकील नदवी ने कहा कि देश की मजबूती आपसी भाईचारे और एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि जब समाज में भाईचारा मजबूत होता है, तब जनता विकास, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूल मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करती है और सरकार से जवाब मांगती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इन मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। ऐसे में सभी लोगों को मिलजुलकर भाईचारे को मजबूत करना होगा और जनहित के मुद्दों पर सरकार से सवाल करने होंगे।

शकील नदवी ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से एकता और भाईचारे की राजनीति करती आई है और इसी दिशा में पार्टी का अभियान लगातार जारी है, जिसमें सभी वर्गों का समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, मौलाना मोहम्मद नज़र, प्रदेश सचिव मौलाना मोहम्मद मुस्तफा, पूर्व सपा लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, सपा नेता सलीम मलिक, डॉ. इसरार अल्वी, अब्दुल्ला कुरैशी, सलमान त्यागी, रामपाल सिंह पाल, अनुराग पाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *