मनोनीत सभासदों में रालोद ने किया भाजपा की तरह मुस्लिमों का बायकॉट. साजिद हसन

मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि रालोद ने विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों की वोट से ताकत हासिल कर उनको धोखा देने का काम किया है। मंत्री अनिल कुमार हो या अन्य रालोद विधायक आज निर्णायक मुस्लिम वोटो के दम पर सदन में होने पर भी जिले की नगर पंचायतों व नगर पालिकाओं में एक भी मुस्लिम सभासद मनोनीत न कराकर एक तरह से भाजपा की मुस्लिम बहिष्कार मानसिकता के आगे समर्पण कर गए हैं।
सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि अभी दो दिन पहले ही मंत्री अनिल कुमार ने सपा विधायक पंकज मलिक के विरुद्ध बयानबाजी में मुस्लिमों का भी सम्मान करने के झूठे दावे तो किए लेकिन जिले की नगर पंचायतों व नगर पालिकाओ में एक भी मुस्लिम को मनोनीत सभासद को सम्मान न दिला सके जो कि रालोद में झंडा उठाए फिर रहे मुस्लिमों को उनकी हैसियत दिखाने का काम किया गया है।
सपा नेता साजिद हसन ने कहा कि भाजपा तो हमेशा से ही विधानसभा व लोकसभा टिकट के साथ मनोनीत सभासद में भी मुस्लिमों का बायकॉट करती रही अब रालोद ने भी अपने मुस्लिम पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं को उनकी रालोद में हैसियत दिखाते हुए एक भी मुस्लिम सभासद का मनोनयन न कराकर भाजपा के आगे समर्पण कर दिया है जो कि रालोद का मुस्लिमों के प्रति धोखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *