किडज़ी में नवरात्र महापर्व का भव्य आयोजन, बच्चों को दी गई भारतीय संस्कृति की सीख

असलम त्यागी

मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी में ज़ी नेटवर्क द्वारा संचालित किडज़ी नई मंडी मे नवरात्र महापर्व का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर गुड़ी पड़वा पर्व के महत्व को भी विशेष रूप से उजागर करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गुड़ी पड़वा के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी गई। साथ ही नन्हीं-मुन्नी बच्चियों को नवरात्र के नौ स्वरूपों में आमंत्रित कर उन्हें देवी के रूप में सम्मानित किया गया। इस माध्यम से बच्चों को नौ देवियों के महत्व एवं उनके आध्यात्मिक संदेश से अवगत कराया गया।
किडज़ी की निदेशिका चारु भारद्वाज ने बच्चों को संबोधित करते हुए नवरात्र और गुड़ी पड़वा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान किडज़ी की कोऑर्डिनेटर सौम्या द्वारा सभी देवी स्वरूपों का विधिवत सम्मान एवं पूजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन एकेडमिक कोऑर्डिनेटर प्रीति त्यागी एवं एक्विटी इंचार्ज सना द्वारा किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।
यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल ज्ञानवर्धक बल्कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध अनुभव साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *