मुजफ्फरनगर: रालोद कार्यालय पर नामित सभासदों का स्वागत, जयंत चौधरी का जताया आभार

मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) पार्टी कार्यालय पर विभिन्न नगर पंचायतों में रालोद कोटे से नामित सात सभासदों का जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं व मिष्ठान वितरण के साथ सभी नवनियुक्त सभासदों का सम्मान किया और उनके समर्पण की सराहना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में जारी सूची में बुढाना से कुणाल कुमार, शाहपुर से अभिषेक बालियान, पुरकाजी से वीर सिंह, भोकरहेड़ी से ललित सहरावत, मीरापुर से अभिषेक चौधरी, खतौली से दिमाग सिंह गुर्जर और जानसठ से सुभाष चौधरी को सभासद नामित किया गया है।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयंत चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष संजय राठी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अजीत राठी, सुधीर भारतीय, राजू वाल्मीकि, विकास कादियान, सतवीर वर्मा, सुंदर गुर्जर, चंद्रवीर एडवोकेट, मोहित मलिक, अभय अहलावत, गुड्डू, निशु और रविंद्र आर्य सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सभी ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और क्षेत्र में जनसेवा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

#Muzaffarnagar #RLD #JayantChaudhary #PoliticalNews #LocalNews
#AnujTyagiPost

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *