IPS रमणीक गौतम त्यागी संग DSP लिका अचुमि के विवाह के उपरांत भव्य स्वागत समारोह आयोजित

असलम त्यागी |चरथावल
मुज़फ्फरनगर। कस्बा चरथावल निवासी आईपीएस अधिकारी रमणीक गौतम त्यागी संग डीएसपी अधिकारी लिका अचुमि का विवाह 7 मार्च 2026 को संपन्न हुआ था। विवाह उपरांत 17 मार्च 2026 को एक भव्य स्वागत समारोह (रिसेप्शन) का आयोजन चरथावल-मुज़फ्फरनगर मार्ग स्थित ग्रैंड हेरिटेज किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों ने पहुंचकर नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

समारोह में सुसज्जित स्थल, आकर्षक सजावट और आत्मीय स्वागत ने सभी का मन मोह लिया। मेहमानों के लिए विशेष भोज की भी उत्तम व्यवस्था की गई, जहां उपस्थित लोगों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए खुशी के इस पल को साझा किया। परिवारजनों और मित्रों ने इस आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे पूरा माहौल उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।

