Bharatiya Janata Party ने देवबंद विधानसभा में तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, सामाजिक समीकरणों पर उठे सवाल
सहारनपुर।यूपी
लंबे समय के इंतजार के बाद भाजपा ने देवबंद विधानसभा के तीन मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। घोषित सूची में देवबंद देहात मंडल से सुशील चौधरी, बड़ागांव मंडल से रविंद्र राणा और तल्हेड़ी मंडल से अतुल चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
देवबंद देहात मंडल से बनाए गए सुशील चौधरी, गन्ना समिति अध्यक्ष उपेंद्र चौधरी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि देवबंद विधानसभा क्षेत्र में त्यागी ब्राह्मण समाज के मतदाता लगभग 35 से 40 हजार के आसपास हैं। इसके बावजूद किसी भी मंडल में त्यागी या ब्राह्मण समाज से अध्यक्ष न बनाए जाने पर सवाल उठने लगे हैं।
देहात और बड़ागांव मंडल में त्यागी समाज की अच्छी-खासी संख्या होने के बावजूद प्रतिनिधित्व न मिलने से असंतोष की स्थिति बताई जा रही है। वहीं, पार्टी के भीतर भी यह चर्चा है कि संगठन के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में यह फैसला स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर सकता है।
#Devband News

